Samachar Nama
×

क्या आप जानते हैं कि हमें हिचकी क्यों आती है ?

किसी से अगर ये पूछा जाए कि क्या उन्हें अपनी पहली हिचकी याद है तो उसके लिए ये बताना एक असंभव काम होग, क्योंकि हमारे जन्म से लेकर आज तक हम हिचकी का अनुभव करते आ रहे हैं। क्या पता ये हमारे गर्भ में रहने के समय से ही हमारे अंदर चलती आ रही है।
क्या आप जानते हैं कि हमें हिचकी क्यों आती है ?

किसी से अगर ये पूछा जाए कि क्या उन्हें अपनी पहली हिचकी याद है तो उसके लिए ये बताना एक असंभव काम होग, क्योंकि हमारे जन्म से लेकर आज तक हम हिचकी का अनुभव करते आ रहे हैं। क्या पता ये हमारे गर्भ में रहने के समय से ही हमारे अंदर चलती आ रही है। तो फिर ये एक रहस्य बन गया कि आखिर क्यों हम हिचकी लेते हैं या आती है ? इसके बारे में जानना कोई मानव इतिहास के सबूत जानने जितना जरूरी नहीं है पर फिऱ भी वैज्ञानिक हमारे पूर्वजों से मिले सबूतों से ही इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

हिचकी के दौरान क्या होता है इसको अगर हम मेडिकल भाषा में देखें तो इस दौरान साँस लेने के लिए काम में आने वाली मांसपेशियों में एक तेज संकुचन होता है। और इसी तरह की इसकी एक विरोधी प्रक्रिया भी होती है जिसमें एक ही समय में उन्हीं मांसपेशियों का इस्तेमाल सांस छोड़ने के लिए किया जाता है। इसमें जीभ का पिछला हिस्सा और मुंह का ऊपरी हिस्सा आगे की ओर बढ़ता है। जिसकी वजह से हमारे vocal chords एक झटके से बंद हो जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने आगे बताया कि इसके विकास के दौरान हमारे दोनों फेफड़े जो पानी को पंप करने के लिए हवा के साथ गहरा साँस लेते हैं। University of Chicago के मुताबिक, मनुष्यों में हिचकी के आने को एक अन्य सबूत के हिसाब से भी देखा जा सकता है। ये बताया गया है कि हिचकी के आने के लिए हमारे दिमाग में एक ट्रिगर काम करता है। गार्जियन के अनुसार हमारे डायाफ्राम में किसी भी प्रकार की ऐंठन आने से  हमारे मस्तिष्क में पाए जाने वाले ट्रिगर से बनने वाले इलेक्ट्रिक सिग्नल के कारण हिचकी आना शुरू हो जाती है।

एम्फ़िबियन ब्रेन स्टेम भी ठीक इसी तरह के सिग्नल निकालती है लेकिन जो कि इसकी नियमित गति को कंट्रोल करते हैं। हमारा शरीर हमारे पूर्वजों से ही हमें विरासत में और उनसे विकसित रूप मिला है। फिर भी साँस लेने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से यह एक घटना तो होती ही है।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?

क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

Share this story