Samachar Nama
×

क्या आप जानते हो कैनोपी क्या होता है

जयपुर| कैनोपी वर्षावन में पाये जाने वाले पेड़ों की घनी पत्तियों के जाल को कहा जाता है, जिसमें कई प्रकार के जीव-जंतु आश्रय प्राप्त करते हैं। वर्षावन में अधिकांश जीवन वन के धरातल पर नहीं पाया जाता, बल्कि पेङों की पत्तियों के घने जाल में पाया जाता है, जो कैनोपी कहलाता है। कैनोपी वर्षावन की
क्या आप जानते हो कैनोपी क्या होता है

जयपुर|  कैनोपी वर्षावन में पाये जाने वाले पेड़ों की घनी पत्तियों के जाल को कहा जाता है, जिसमें कई प्रकार के जीव-जंतु आश्रय प्राप्त करते हैं। वर्षावन में अधिकांश जीवन वन के धरातल पर नहीं पाया जाता, बल्कि पेङों की पत्तियों के घने जाल में पाया जाता है, जो कैनोपी कहलाता है। कैनोपी वर्षावन की कई उर्ध्व परतों में से एक है।क्या आप जानते हो कैनोपी क्या होता है

कैनोपी, जो भूतल से 100 फीट उपर हो सकता है, वर्षावन के पेङों की शाखाओं और पत्तियों के आच्छादन से बनता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वर्षावन में पाया जाने वाला 70-90 प्रतिशत जीवन पेङों पर पाया जाता है, जो पौधे और जीव-जन्तुओं के जीवन के लिये उत्तम आवास बनता है। कई जाने माने जीव-जन्तु, जैसे बन्दर, मेंढक, छिपकलियाँ, पक्षी, साँप, स्लाथ और छोटी बिल्लियाँ कैनोपी में पाये जाते हैं।

क्या आप जानते हो कैनोपी क्या होता है
OLYMPUS DIGITAL CAMERA

कैनोपी का वातावरण वन के धरातल के वातावरण से बहुत अलग होता है। दिन के दौरान, कैनोपी वन के अन्य भागों की तुलना में शुष्क और गर्म होता है और यँहा पर रहने वाले जीव-जन्तु वृक्षों के जीवन के लिये विशेष रूप से अनूकुलित होते हैं। उदाहरण के लिये, कैनोपी  में पत्तियों की मात्रा इतनी अधिक होती है कि कुछ फीट से अधिक दूरी दिखायी नहीं देती है।क्या आप जानते हो कैनोपी क्या होता है

पेङों के बीच के स्थानों में से कुछ कैनोपी जानवर उङ सकते हैं, इधर उधर घूम सकते हैं, या कूद कर वृक्षों के शीर्ष पर जा सकते हैं। वैज्ञानिक लम्बे समय से कैनोपी  के अध्ययन में रूचि ले रहे हैं लेकिन वर्षावन वृक्षों की उंचाई के कारण इनका अनुसंधान हमेशा से कठिन बना रहा है। वर्तमान में विशेष सुविधायें हैं जैसे रस्सियां, सीढ़ीयां, और टावर जो कैनोपी  के रहस्यों को जानने में वैज्ञानिकों की मदद करते हैं।क्या आप जानते हो कैनोपी क्या होता है

Share this story