क्या दरियाई घोड़े अपनी ही प्रजाति के जीव को खा जाते है? जानिये
जयपुर। दरियाई घोड़े को लेकर वैज्ञानिक बहुत ही ज्यादा चक्करा रहे है। क्योंकि सदियों से माना जा रहा था कि यह एक शाहकारी जीव है लेकिन सदियों का यह भ्रम टुट चुका है। एक शोध से ज्ञात हुआ है कि दरियाई घोड़ा मांसाहारी है। वैज्ञानिक बता रहे है कि दरियाई घोड़े विशाल आकार के होते हैं और वयस्क नर का वज़न 3,200 किलोग्राम तक होता है। आपको बता दे कि उनकी आक्रामकता, सहवास के दौरान बुरी तरह लड़ाई करने और 40 सेंटीमीटर तक लंबे दांतों से काटने और हमला करने के खासे प्रमाण मौजूद हैं।
आपको बता दे कि इसके बारे में पहले ध्यान नहीं दिया गया था। इनके पास पहुंचने वाले बदक़िस्मत स्थानीय लोगों और टूर गाइडों के साथ हुई क्रूर भिड़ंत के कारण अफ़्रीका में इन्हें बेहद ख़तरनाक़ जानवर घोषित कर दिया है। दुनिया के सारें लोग जानते है कि दरियाई घोड़े केवल घास पर ज़िंदा रहते हैं और अपने प्रभावशाली शरीर को बनाए रखने के लिए एक रात में क़रीब 40 किलोग्राम खाना पचा जाते हैं। लेकिन इन सब को गलत साबित करने के लिए अफ़्रीकन जर्नल ऑफ़ इकोलॉजी’ में लंदन के ‘इम्पीरियल कॉलेज’ के पीएचडी छात्र लीजीया डोरवर्ड ने एक शोध किया है।
इसमें अपने दुर्लभ अनुभवों को साझा करते हुये वो कहते हैं कि वो स बार अफ़्रीका के क्रूज़र नेशनल पार्क के दक्षिणी छोर पर जब एक नदी को पार कर रहा थे तो उन्होंने पानी में दो दरियाई घोड़े देखे इसमें से एक कुछ सड़ चुका था। इस मरे हुए दरियाई घोड़े को मगरमच्छों ने घेर रखा था। चौंकाने वाली बात तो तब आई जब उन्होंने देखा कि एक दरियाई घोड़ा भी अवशेष खा रहा हैं। दरियाई घोड़े अपनी ही प्रजाति के जीव का मांस खा रहा है। या तो यह क अपवाद हो सकता है या कोई और बात हो सकती है इस बारे में शोध जारी है।

