दुनिया में सबसे महंगी हैं मशरूम की ये किस्में, इनकी कीमत में खरीद लेंगें कार और फ्लैट
मशरूम की खेती भी की जाती है और यह प्रकृति की गोद में फलता-फूलता है। हो सकता है कि कुछ लोगों को मशरूम का स्वाद पसंद न आए लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ बहुत हैं। प्रोटीन, विटामिन से लेकर कई खनिज पदार्थों की मात्रा अकेले मशरूम में होती है। मशरूम के स्वास्थ्य लाभों और विभिन्न विशेषताओं के कारण कुछ मशरूम की कीमत बहुत अधिक है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
भारत में मशरूम की यह किस्म हिमाचल, उत्तरांचल और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में उगती है। गुच्ची मशरूम की खेती नहीं की जा सकती, यह अपने आप उग जाता है और मार्च से मई महीने के बीच इसे इकट्ठा करके सुखाया जाता है। सूखने के बाद इसे बाजार में बेचा जाता है, आपको बता दें कि एक किलो गुच्ची मशरूम खरीदने के लिए 30,000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं.
इस मशरूम को अंग्रेजी में कैटरपिलर फंगस के नाम से जाना जाता है। इस मशरूम को एशिया में इसके तिब्बती नाम यार्त्सा गणबू के नाम से जाना जाता है। यार्त्सा गनबू नेपाल, भारत, तिब्बत और भूटान में 3000 से 5000 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की चोटियों पर उगता है। एक किलोग्राम यार्त्सा गनबू की कीमत आपको 15 लाख रुपये तक हो सकती है।
यह ओक के पेड़ की जड़ों में उगता है। जो यूरोपीय लोगों के लिए बहुत मूल्यवान फसल है। आप इसे स्वयं नहीं लगा सकते और न ही इसकी खेती कर सकते हैं। यह पेड़ की जड़ों में अपने आप उग जाता है और इसकी खेती में आप किसी भी तरह की तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। फसल की कमी के कारण इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है और एक किलो सफेद ट्रफल खरीदने के लिए आपको 4,50,00 तक खर्च करने होंगे।
यग मशरूम जापान में क्योटो के पास तम्बा क्षेत्र में उगता है। यह मशरूम भी बेहद किमती है, एक किलो मत्सुटेक मशरूम की कीमत 75000 से 1.5 लाख तक है। आम बाजार में यह आसानी से नहीं मिलती है।
इस मशरूम की खेती आसान नहीं है. यह उत्तरी अमेरिका और यूरोप के जंगलों में उगता है। एक किलो मोरेल मशरूम की कीमत 36-37000 रुपये है.







