बार-बार बीमार होने वाले लोगों के लिए च्यवनप्राश है रामबाण! जाने घर पर कैसे तैयार करे ये इम्युनिटी बूस्टर ? जाने पूरी विधि
च्यवनप्राश में काफी मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपकी पूरी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए, घर पर च्यवनप्राश बनाने के लिए, आपको 500 ग्राम आंवला, 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी, गुड़ या शहद, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच सूखा अदरक पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच पिप्पली पाउडर और 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर चाहिए होगा।
च्यवनप्राश रेसिपी: सभी आंवलों को अच्छी तरह धो लें। अब, उन्हें प्रेशर कुकर में उबाल लें। 2-3 सीटी आने के बाद, आप गैस बंद कर सकते हैं। आंवला ठंडा होने पर, बीज निकाल दें। उबले हुए आंवले को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि आंवले के पेस्ट में पानी न डालें। इसके बाद, एक मोटे तले वाले पैन में तेल या शुद्ध घी डालकर गैस चालू कर दें।
यह तरीका अपनाएं: आंवले के पेस्ट को गरम घी में डालें और मीडियम आंच पर अच्छी तरह भूनें। जब आंवले का पेस्ट हल्का भूरा हो जाए या पैन के किनारे छोड़ने लगे, तो आप पिघला हुआ गुड़ या शहद डाल सकते हैं। मिक्सचर को धीमी आंच पर थोड़ी देर चलाते हुए पकाएं। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर, सूखा अदरक पाउडर, पिप्पली पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें।
फायदे: अब च्यवनप्राश को लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं। जब मिक्सचर च्यवनप्राश जैसा गाढ़ा हो जाए, तो आप आंच बंद कर सकते हैं। च्यवनप्राश को स्टोर करने के लिए आप कांच के जार का इस्तेमाल कर सकते हैं। च्यवनप्राश के ठंडा होने पर, इसे सूखे कांच के कंटेनर में निकाल लें। रोज़ाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं और अपनी सेहत को मजबूत बनाएं।

