Golgappa Recipe : पुदीना पानी के साथ चटपटे गोलगप्पे का लें मज़ा ,यहाँ जाने रेसिपी
गोलगप्पे स्वादिष्ट तो होते ही हैं बनाने में भी मुश्किल नहीं होते. अगर आपने कभी घर पर गोलगप्पे नहीं बनाए हैं तो आप हमारी बताई रेसिपी की मदद से इसे बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद सभी को पसंद आएगा.
गोलगप्पे बनाने के लिए सामग्री
मैदा - 1/4 कप
सूजी - 1 कप
उबले आलू - 4-5
उबले काले चने - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा हुआ- 1
हरी मिर्च - 2
पुदीने के पत्ते - 10-15
जलजीरा - 1 पाउच
दही - 1/2 कप
इमली की चटनी - 2 बड़े चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
बूंदी - 1/4 कप
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया - 1/4 कप
तलने के लिए तेल
नमक - स्वादानुसार
गोलगप्पे की रेसिपी
बाजार के स्वादिष्ट गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, सूजी और चुटकी भर नमक डालकर मिला लें। - इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. सख्त आटा गूथने के बाद इसे ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए. - फिर आटे से लोइयां बना लें. अब एक लोई लेकर रोटी की तरह गोल बेल लें। - अब एक गोल ढक्कन लें और गोलगप्पे को काटते रहें. इसे प्लेट में निकाल कर अलग रख लीजिये. सारे आटे से इसी तरह गोलगप्पे बनाकर तैयार कर लीजिये.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. - जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए गोलगप्पे डालकर डीप फ्राई कर लें. गोलगप्पे पूरी की तरह फूल कर तैयार हो जायेंगे, फिर इन्हें सुनहरा तल कर प्लेट में निकाल लें. सारे गोलगप्पे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. गोलगप्पे बनने के बाद स्टफिंग बनाने की प्रक्रिया शुरू करें. इसके लिए सबसे पहले आलू और चने उबाल लें।
- अब एक बाउल में उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें. - इसके बाद इसमें उबले हुए चने डालें और दोनों को मिक्स कर लें. फिर बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालें। चाट मसाला, थोड़ा नमक, काली मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब जलजीरा और पुदीने का पानी तैयार करें और इसमें बूंदी डालें। - अब गोलगप्पे के बीच में छेद कर लें और उसमें स्टफिंग भर दें. फिर जलजीरा को पुदीने के पानी में डुबोकर सर्व करें।

