रेसिपी न्यूज़ डेस्क !!! अगर आप रोज नाश्ते में ऑमलेट, ब्रेड, चीला, सब्जी के परांठे खा-खाकर थक चुके हैं और कुछ स्वादिष्ट और स्वाद में सेहतमंद खाना चाहते हैं तो मसाला ओट्स बना कर खा सकते हैं. ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। जिन लोगों को ओट्स पसंद हैं, उन्हें मसाला ओट्स की यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी। नाश्ते में मसाला ओट्स बनाकर खाइये और अपने परिवार को स्वस्थ बनाइये. आइए जानते हैं मसाला ओट्स बनाने के लिए आपको कौन-कौन सी सामग्री चाहिए और इन्हें बनाने की रेसिपी क्या हैं।
मसाला ओट्स बनाने के लिए सामग्री
ओट्स - 1 कप
मटर - 2 बड़े चम्मच
टमाटर - 1 छोटा कटा हुआ
गाजर - 2 टेबल स्पून कटी हुई
छोटा प्याज - 1 कटा हुआ
घी - एक चम्मच
हरी मिर्च - 2
जीरा - 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 टेबल स्पून
अदरक का पेस्ट
लहसून का पेस्ट
नमक - नमक
पानी
मसाला ओट्स कैसे बनाये
- सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म करें. ओट्स डालकर क्रिस्पी होने तक भूनें। - अब एक पैन में घी डालें. जीरा डालकर पकाएं। - अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर आधा मिनट तक भूनें. - अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें. इस बीच आंच धीमी ही रखें। - अब इसमें सारी सब्जियां जैसे गाजर, मटर, टमाटर, हरी मिर्च डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं. अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालें। अच्छी तरह मिलाएं। अब भुने हुए ओट्स और नमक डालें। आवश्यकतानुसार पानी डालें। ढक्कन लगाकर 4-5 मिनट तक उबलने दें। पानी कम हो तो गैस बंद कर दें। पौष्टिक और स्वादिष्ट मसाला ओट्स बनकर तैयार है. नाश्ते में इसे खाने से आप दिनभर फिट और एनर्जेटिक रहेंगे।

