
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में जो कहा है, वह काफी चर्चा में आ गया है।मंच से बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव के बारे में कहा, अखिलेश यादव धार्मिक व्यक्ति हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव हनुमान जी की स्तुति करते थे। बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, अखिलेश यादव ने बहुत अच्छा मंदिर भी बनवाया है। पूर्व भाजपा सांसद ने इस दौरान अखिलेश यादव को श्री कृष्ण का वंशज भी बताया और कहा कि श्री कृष्ण के वंशज होते हुए वह धर्म का विरोध कैसे कर सकते हैं?
बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव के बारे में यह भी कहा कि वह जो भी थोड़ा बहुत करते हैं, मजबूरी में करते हैं। उन्होंने कहा, यह आप समझिए। वह मजबूरी में करते हैं। मजबूरी उनसे ऐसा करवा रही है। वह जो कर रहे हैं, मजबूरी में कर रहे हैं।बृजभूषण शरण सिंह ने इटावा यादव कथा वाचक कांड पर भी बात की। उन्होंने कहा, कथा तो कोई भी कर सकता है। मैं भी कर सकता हूं। किसी भी जाति का कोई भी व्यक्ति कथा कर सकता है। यह समाज का मामला नहीं है।