Samachar Nama
×

Video: ‘अरे ओ मोटाभाई… जरा दिल्ली वापस जाओ...' अमित शाह पर महुआ मोइत्रा ने कसा चुटीला तंज 

Video: ‘अरे ओ मोटाभाई… जरा दिल्ली वापस जाओ...' अमित शाह पर महुआ मोइत्रा ने कसा चुटीला तंज 

पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद, सभी राजनीतिक दल अगले चरण की तैयारियों में जुट गए हैं। BJP के स्टार प्रचारक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं, चुनावी रैलियां और रोडशो करके मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। वहीं, TMC भी पीछे नहीं है। इसी बीच, TMC नेता महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। यह तंज उन्होंने पुरबा बर्धमान में अमित शाह की एक चुनावी रैली को लेकर किया है। इतना ही नहीं, महुआ ने तो अमित शाह को दिल्ली लौट जाने की सलाह भी दे डाली।


महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?
बंगाल के चुनावी रण में, TMC नेता महुआ मोइत्रा ने पुरबा बर्धमान में एक चुनावी रैली के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस को लेकर दिए गए बयानों पर गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी आलोचना की है। अपने आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट करते हुए उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, "अरे, *मोटाभाई*... ज़रा इधर सुनो... तुम सीधे दिल्ली वापस क्यों नहीं चले जाते?" इस पोस्ट के साथ महुआ ने अमित शाह की रैली का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया।

Share this story

Tags