भाषा विवाद परकेन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah के तीखा बयान, बोले - 'अंग्रेज़ी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसा समाज बनाएंगे...'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में लोगों को अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी। भारतीय भाषाओं को देश की संस्कृति का रत्न बताते हुए उन्होंने कहा कि ये भाषाएं हमारी पहचान का अभिन्न अंग हैं और इनके बिना हम भारतीय नहीं कहला सकते।
दिल्ली में पूर्व सिविल सेवक आईएएस आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'मेरी बात ध्यान से सुनिए और याद रखिए, इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। चीजें वही कर सकता है जो एक बार मन में ठान ले और मेरा मानना है कि हमारे देश की भाषाएं हमारा आभूषण हैं। इनके बिना हम भारतीय नहीं हैं। आप किसी विदेशी भाषा में अपने इतिहास, संस्कृति और धर्म को नहीं समझ सकते।' उन्होंने आगे कहा कि अधूरी विदेशी भाषाओं के साथ संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि लड़ाई कितनी कठिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इस लड़ाई को जीतेगा और अपनी भाषाओं पर गर्व करते हुए हम अपना देश चलाएंगे, सोचेंगे, शोध करेंगे, निर्णय लेंगे और दुनिया पर राज करेंगे। इसमें किसी को संदेह करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि 2047 में हमें दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाने में हमारी भाषाओं की बहुत बड़ी भूमिका होगी।