Samachar Nama
×

'सर, एक बार सुन लीजिए...' पुलिस के सामने गिदगिड़ाते नजर आये अभिजीत दीपके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

'सर, एक बार सुन लीजिए...' पुलिस के सामने गिदगिड़ाते नजर आये अभिजीत दीपके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कोकरोच जनता पार्टी' का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच, कोकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपके दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते और उनके पैर छूने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।



**अभिजीत दीपके ने पुलिस से टेंट लगाने की इजाज़त मांगी**

वीडियो शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, "मैं पुलिस अधिकारियों से गुज़ारिश करता हूँ कि हमें टेंट लगाने की इजाज़त दें ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्र बारिश से बच सकें।"वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "सर, सर, सर... प्लीज़ हमें तिरपाल लगाने दें। सर, बारिश हो रही है... और हमें रोका जा रहा है।" जब दीपके अधिकारी के पैर छूने की कोशिश करते हैं, तो पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहते हैं।

**तीन दिन से पुलिस की इजाज़त का इंतज़ार - दीपके**
अगली पोस्ट में उन्होंने कहा, "पिछले तीन दिनों से हमारी टीम टेंट लगाने के लिए पुलिस की इजाज़त का इंतज़ार कर रही थी। पूरी रात बारिश हुई और भूख हड़ताल पर बैठे लोग सो नहीं पाए। उनका सारा सामान पूरी तरह भीग गया। हम सुबह 11 बजे से तिरपाल लाने के लिए पुलिस से इजाज़त का इंतज़ार कर रहे हैं।"

**अधिकारी छात्रों के प्रति इतने बेरहम कैसे हो सकते हैं? – दीपके**
विरोध प्रदर्शन वाली जगह की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने यह भी लिखा, "कल रात की बारिश के बाद यह हाल है। अधिकारी छात्रों के प्रति इतने बेरहम और अमानवीय कैसे हो सकते हैं?" तस्वीरों में पानी भरा हुआ दिख रहा है।

Share this story

Tags