राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला! बोले- 'वोटों की चोरी में जो भी शामिल हैरिटायर्ड होने पर भी बख्शेंगे नहीं'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटों की चोरी हो रही है और हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग इस वोट चोरी में शामिल है और मैं ये बात हल्के में नहीं कह रहा। मैं ये बात शत-प्रतिशत सबूत के साथ कह रहा हूँ। जैसे ही हम इसे जारी करेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी करवा रहा है और किसके लिए? आयोग ये सब भाजपा के लिए कर रहा है। ये खुला और साफ है। इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में संदेह था। लोकसभा में भी संदेह था। महाराष्ट्र में हमारा संदेह थोड़ा और बढ़ गया। हमें राज्य स्तर पर लगा कि चोरी हुई है। एक करोड़ मतदाता जोड़े गए, फिर हमने विस्तार से जाँच की। चुनाव आयोग ने हमारी मदद नहीं की। इसलिए हमें गहराई में जाना पड़ा। हमने अपने स्तर पर जाँच की। इसमें छह महीने लगे। लेकिन जो मिला है वो एक एटम बम है। अगर यह फट गया, तो आपको भारत में कहीं भी चुनाव आयोग दिखाई नहीं देगा।
राहुल ने कहा कि मैं बहुत गंभीरता से कह रहा हूँ कि जो भी यह काम कर रहा है। चुनाव आयोग में बैठकर जो भी यह काम कर रहा है। ऊपर से नीचे तक, कोई भी, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हम आपको बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे क्योंकि आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह देशद्रोह है। इससे कम कुछ नहीं। आप जहाँ भी हों, रिटायर्ड हों या कुछ भी। हम आपको ढूँढ़ निकालेंगे और आपको ढूँढ़ निकालेंगे। हम कर्नाटक में इसका पर्दाफ़ाश करेंगे।
चुनाव आयोग को ब्लैक एंड व्हाइट दिखाएँगे: राहुल गाँधी
राहुल गाँधी ने पहले भी कहा था कि महाराष्ट्र चुनाव में हमारे साथ धोखा हुआ। हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची दिखाने को कहा। लेकिन हमें मतदाता सूची नहीं दिखाई गई। हमने कहा कि वीडियोग्राफी दिखाई जाए, तो वीडियोग्राफी का कानून ही बदल दिया गया। महाराष्ट्र में एक करोड़ नए मतदाता आए थे, लेकिन वहाँ चुनाव में चोरी हो गई। हमने अभी कर्नाटक में रिसर्च की है। हमने वहाँ बहुत बड़ी चोरी पकड़ी है, मैं उसे ब्लैक एंड व्हाइट दिखाऊँगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को ब्लैक एंड व्हाइट दिखा दूँगा कि चोरी कैसे और कहाँ होती है। लेकिन अब उन्हें पता चल गया है कि हम उनका खेल समझ गए हैं। हमने एक चुनाव क्षेत्र चुना और वहाँ गहन शोध किया। हमने उनके पूरे सिस्टम का पता लगाया, कैसे चोरी करते हैं, कौन वोट देता है, कैसे वोट देता है। नए वोटर कैसे बनते हैं। अब जब उन्हें समझ आ गया है, तो उन्होंने बिहार के पूरे सिस्टम को नए तरीके से करने का फैसला किया है। वे वोटरों को हटाएँगे और नए तरीके से वोटर लिस्ट बनाएंगे। हकीकत यह है कि भारत में चुनावों में चोरी हो रही है।

