Samachar Nama
×

BREAKING : 8 घंटे के धरने के बाद फिर सड़कों पर राहुल-प्रियंका: 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तय', जंतर-मंतर कूच से मची अफरा-तफरी

BREAKING : 8 घंटे के धरने के बाद फिर सड़कों पर राहुल-प्रियंका: 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तय', जंतर-मंतर कूच से मची अफरा-तफरी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। आज INDIA ब्लॉक के करीब 300 विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पहुंचे, जहां चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया। सांसदों ने दिल्ली के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में करीब डेढ़ घंटे तक लंच किया और इसके बाद जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस दौरान विपक्षी सांसदों के साथ नजर आए।

इससे एक दिन पहले, यानी 6 अक्टूबर को, विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें चुनाव आयोग के पास पहुंचने से पहले ही रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 8 घंटे से ज्यादा समय तक धरने पर रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य लोगों के खिलाफ आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में FIR भी दर्ज की गई है।

विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर गंभीर सवाल हैं और इसी मुद्दे पर CEC के इस्तीफे की मांग की जा रही है। चुनाव आयोग और बीजेपी विपक्ष के आरोपों को खारिज करते रहे हैं।अब जंतर-मंतर के प्रदर्शन के साथ यह राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है। आने वाले दिनों में विपक्ष की रणनीति और सरकार व चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें रहेंगी।

Share this story

Tags