NEET पेपर लीक मामले पर पहली बार बोले PM मोदी दिया बड़ा बयान- ''युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं...
मंगलवार को संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। बैठक के दौरान उन्होंने NEET पेपर लीक मामले पर अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य खतरे में नहीं पड़ने दिया जाएगा और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी।
रिजिजू ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। NEET पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी ने सख्ती बरतने, सजा देने और पूरी तरह सुरक्षित सिस्टम बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं को लेकर बहुत संवेदनशील है। NEET पेपर लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है; दोबारा परीक्षा कराई गई और नतीजे घोषित करने में कोई देरी नहीं हुई। उन्होंने भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
**NEET मुद्दे पर कोई दलगत राजनीति नहीं**
आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सिर्फ़ किसी राज्य का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है; इसलिए इस पर कोई दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने मार्गदर्शन दिया और हाल के महीनों में देश को मिली कामयाबियों का ज़िक्र किया।

