अब कैसी है कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की तबीयत? डॉक्टरों ने जारी किया ताज़ा मेडिकल अपडेट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें रविवार रात अचानक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि कांग्रेस की दिग्गज नेता की हालत स्थिर है। उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते कल यानी रविवार रात 9 बजे सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
सोनिया दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हैं
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस के कई नेताओं और पार्टी के सदस्यों ने चिंता जताई है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोनिया गांधी पहले भी कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।
कांग्रेस की दिग्गज नेता का इलाज पहले से ही चल रहा है
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सोनिया गांधी को कितने दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। इससे पहले 20 फरवरी को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 जून को सोनिया गांधी की इसी अस्पताल में मेडिकल जांच हुई थी। मेडिकल जांच से दो दिन पहले हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में उनके कुछ टेस्ट किए गए थे।