Samachar Nama
×

राज ठाकरे को लेकर फिर गरजे निशिकांत दुबे बोले - 'गुंडागर्दी ही एकमात्र उद्देश्य', बताया किस बात से डरते है MNS चीफ 

राज ठाकरे को लेकर फिर गरजे निशिकांत दुबे बोले - 'गुंडागर्दी ही एकमात्र उद्देश्य', बताया किस बात से डरते है MNS चीफ 

हिंदी-मराठी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है। इस विवाद में हिंदी भाषी राज्यों के नेता भी कूद पड़े हैं। हाल ही में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधा था। जिसके बाद एक नई बहस शुरू हो गई। इसके ठीक एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच राज्य में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर फिर हमला बोला।

क्या कहा भाजपा सांसद ने?

दरअसल, विकीलीक्स में उल्लेखित बिहार के एक छात्र पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा 2007 में की गई हिंसा की घटना को शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि गुंडागर्दी ही राज ठाकरे का एकमात्र उद्देश्य है, जो मनसे प्रमुख नगर निगम चुनाव हारने के डर से करते हैं।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जब राज ठाकरे को जनता का समर्थन नहीं मिलता है तो वह गुंडों को आगे कर देते हैं, यानी गुंडागर्दी ही उनका एकमात्र उद्देश्य है, जो वह मुंबई महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले हार के डर से करते हैं।

'बर्दाश्त की सीमा खत्म हो गई है'

भाजपा सांसद ने कहा कि मेरा विरोध ठाकरे की गुंडागर्दी के खिलाफ है और बर्दाश्त की सीमा खत्म हो गई है। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने मराठा समुदाय के प्रति सम्मान जताया।भाजपा सांसद ने कहा कि मराठा समुदाय हमेशा से सम्मानीय रहा है और यह देश हम सबका है। जहां मैं सांसद हूं, वहां से मराठा मधु लिमये जी लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। हमने इंदिरा गांधी के खिलाफ लोकसभा में मराठा को जिताया था। ठाकरे होश में आओ, अपनी लड़ाई को मराठा समुदाय के बारे में मत बनाओ, हमने मुंबई के विकास में योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
इस बीच, पुलिस ने शनिवार को वर्ली में व्यवसायी सुशील केडिया के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share this story

Tags