Samachar Nama
×

BREAKING:Maharashtra: एकनाथ शिंदे के बंगले के सामने खड़ी कार में लगी आग, इलाके में मची हलचल

BREAKING:Maharashtra: एकनाथ शिंदे के बंगले के सामने खड़ी कार में लगी आग, इलाके में मची हलचल

महाराष्ट्र के ठाणे वेस्ट में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बंगले के बाहर एक कार में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना बंगले के ठीक सामने हुई। कार में आग लगने से आसपास के इलाके में हलचल मच गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की जानकारी भी सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी और कार को कितना नुकसान हुआ, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share this story

Tags