Samachar Nama
×

BREAKING:UP Election 2027: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, 130 सीटों की मांग पर मांगा जीत का हिसाब

BREAKING:UP Election 2027: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, 130 सीटों की मांग पर मांगा जीत का हिसाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर शुरुआती चर्चा में सीटों की संख्या सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी या दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा 20 अन्य सीटें भी कांग्रेस के लिए प्रस्तावित की गई हैं।

इन 6 सीटों पर कांग्रेस का रहा था प्रदर्शन

सूत्रों के अनुसार, सपा की ओर से प्रस्तावित 26 सीटों में दो ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी। इनमें रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीट शामिल हैं।

इसके अलावा चार सीटों पर कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी। इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

20 अन्य सीटों का भी दिया प्रस्ताव

इन छह सीटों के अलावा समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 20 अन्य विधानसभा सीटें भी ऑफर की हैं। इनमें बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं।

130 सीटों की मांग पर सपा ने मांगा जीत का फॉर्मूला

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी को 130 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी थी। सपा ने इनमें से 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। बाकी सीटों को लेकर पार्टी ने कांग्रेस से जीत की संभावनाओं और संभावित उम्मीदवारों की जानकारी मांगी है।

सपा जानना चाहती है कि कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहां उसके पास कितना मजबूत संगठन है और कौन से उम्मीदवार जीत की स्थिति में हैं। ऐसे में कांग्रेस को अपनी बाकी सीटों पर दावेदारी मजबूत करने के लिए चुनावी समीकरण पेश करने होंगे।

गठबंधन के ऐलान पर सबकी नजर

फिलहाल दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत जारी है। अभी तक सपा या कांग्रेस की ओर से सीट बंटवारे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस सपा के 26 सीटों वाले प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है और दोनों दलों के बीच कितनी सीटों पर सहमति बन पाती है।

Share this story

Tags