Samachar Nama
×

BREAKING:Ayodhya से Janakpur तक नई रेल सेवा, 19 घंटे में पूरा होगा राम-सीता से जुड़ा ऐतिहासिक सफर

BREAKING:Ayodhya से Janakpur तक नई रेल सेवा, 19 घंटे में पूरा होगा राम-सीता से जुड़ा ऐतिहासिक सफर

अयोध्या और जनकपुर के बीच शुरू हुई सीधी रेल सेवा दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को एक नई कड़ी से जोड़ रही है। अयोध्या से रवाना हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस अब नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचने वाली है। यह अयोध्या से जनकपुर के लिए पहली सीधी ट्रेन सेवा बताई जा रही है।

सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अयोध्या से रवाना किया। इससे पहले ट्रेन सुबह 7:15 बजे भारत में अपने अंतिम पड़ाव जयनगर से रवाना हुई थी। इसके बाद ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर ठहरते हुए नेपाल की सीमा में दाखिल हुई।

पहले दिन सरयू-कमला एक्सप्रेस में करीब 1,158 यात्री सवार हुए। ट्रेन के जनकपुर धाम पहुंचने के साथ ही अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधे रेल संपर्क का एक नया अध्याय शुरू हो जाएगा। आम यात्रियों के लिए इस सेवा की शुरुआत 28 नवंबर से होने की उम्मीद है।

राम-सीता से जुड़े दो प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी ट्रेन

अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, जबकि जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली के तौर पर धार्मिक महत्व प्राप्त है। ऐसे में दोनों शहरों के बीच सीधी ट्रेन सेवा श्रद्धालुओं के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इससे धार्मिक यात्राओं को आसान बनाने के साथ भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होने की उम्मीद है।

19 घंटे में पूरा होगा सफर

रामायण से जुड़ी मान्यता के अनुसार, राजा दशरथ जब राम की बारात लेकर मिथिला पहुंचे थे, तब इस यात्रा में करीब चार दिन लगे थे। अब आधुनिक रेल सुविधा के जरिए अयोध्या से जनकपुर का सफर लगभग 19 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

नई रेल सेवा से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जनकपुर पहुंचना आसान होगा। वहीं नेपाल से आने वाले श्रद्धालु भी अयोध्या की धार्मिक यात्रा कर सकेंगे। इस तरह सरयू-कमला एक्सप्रेस केवल एक रेल सेवा नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के साझा धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखी जा रही है।

Share this story

Tags