Samachar Nama
×

Breaking: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी; पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर भी पहुंची टीम

Breaking: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी; पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर भी पहुंची टीम

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 16 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के तहत जालंधर से पहुंची ईडी की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की है।

छापेमारी के दायरे में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा का आवास भी शामिल है। ईडी की टीम उनके घर पहुंचकर जांच कर रही है।

फिलहाल छापेमारी की वजह और जांच से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी की कार्रवाई के बाद पंजाब के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Share this story

Tags