Samachar Nama
×

BREAKING: CEC Chhattisgarh Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला, नई तारीख का इंतजार
 

CEC Chhattisgarh Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला, नई तारीख का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को 7 और 8 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर पहुंचना था। इस दौरान उनके कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में दौरा टाले जाने की जानकारी दी गई। पत्र के मुताबिक, दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
इन जगहों पर जाने का था कार्यक्रम
प्रस्तावित दौरे के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट वॉटरफॉल और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर जाने का कार्यक्रम था।
दौरे को लेकर राज्य में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी की गई थीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे।
ज्ञानेश कुमार को घोषित किया गया था राज्य अतिथि
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया था। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा, आवागमन और अन्य जरूरी प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं की गई थीं।
हालांकि, अब दौरा टलने के बाद इन सभी व्यवस्थाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यात्रा की नई तारीख बाद में बताई जाएगी।
नई तारीख का इंतजार
फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से दौरा स्थगित किए जाने की कोई विस्तृत वजह सामने नहीं आई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सिर्फ अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है।
अब यह देखना होगा कि ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का छत्तीसगढ़ दौरा किस नई तारीख को तय किया जाता है।
 

Share this story

Tags