Samachar Nama
×

BREAKING: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; BJP में होंगे शामिल

BREAKING: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; BJP में होंगे शामिल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि तीनों विधायक आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकते हैं।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति से 'माई-बाप कल्चर' को खत्म किया है।”

AAP ने 5 साल के लिए किया था सस्पेंड

कुंवर विजय प्रताप सिंह को जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था। अब उनके विधानसभा की सदस्यता छोड़ने से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

दो अन्य विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

इससे पहले रविवार को AAP के दो अन्य विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस तरह दो दिनों में तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी विधानसभा स्पीकर से दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी। तीनों विधायकों के दिल्ली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Share this story

Tags