Samachar Nama
×

तमिलनाडु में किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत, CM विजय ने प्रदर्शन के दौरान दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान

तमिलनाडु में किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत, CM विजय ने प्रदर्शन के दौरान दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में एक बड़ी घोषणा करते हुए किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मई 2021 से अप्रैल 2026 के बीच अपनी आजीविका, अधिकारों और जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा.

सीएम विजय ने कहा कि यह फैसला इंसानियत और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा किसानों और शिक्षकों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी.

किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए थे मामले

तिरुवन्नामलाई जिले में SIPCOT औद्योगिक पार्क के विरोध में प्रदर्शन करने वाले कई किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे. कुछ किसानों पर तो सख्त गुंडा एक्ट तक लगा दिया गया था. किसानों का आरोप था कि औद्योगिक परियोजना के कारण उनकी जमीन और आजीविका प्रभावित हो सकती है.

इसी तरह परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसानों पर भी पिछली सरकार के दौरान मामले दर्ज किए गए थे. किसान अपनी खेती की जमीन, जलस्रोत और रोजगार छिनने की आशंका को लेकर आंदोलन कर रहे थे.

अब मुख्यमंत्री विजय ने इन मामलों को वापस लेने का फैसला किया है. सरकार के इस कदम से लंबे समय से कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Share this story

Tags