Samachar Nama
×

Gram Pradhan Husband Burnt Alive: अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, सांसद स्मृति के दखल पर 1 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी की रूह खड़ी कर दी है। अमेठी में गुरुवार रात को दलित प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामलने से सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिेए हैं। रात को वो अधजली हालत में दर्द से तड़पते
Gram Pradhan Husband Burnt Alive: अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, सांसद स्मृति के दखल पर 1 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी की रूह खड़ी कर दी है। अमेठी में गुरुवार रात को दलित प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामलने से सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिेए हैं। रात को वो अधजली हालत में दर्द से तड़पते मिले। इसके बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Gram Pradhan Husband Burnt Alive: अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, सांसद स्मृति के दखल पर 1 गिरफ्तार

दलित महिला प्रधान के पति की हत्या के बाद बाद गांव में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। घटना को देखते हुए गांव में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में दखल दिया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव से सामने आई है। यहां ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जून (उम्र 40 ) गुरुवार सुबह के वक्त घर से निकले थे।

Gram Pradhan Husband Burnt Alive: अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, सांसद स्मृति के दखल पर 1 गिरफ्तार

परिवार के लोगों के कहना है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा और संतोष नाम के लोगों ने उसे अगवा कर लिया। जब अर्जुन देर तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे ने पुलिस को इस घटनी की सूचना दी। रात करीब साढ़े 10 बजे अर्जुन गांव के पास अधजली हालात में मिले। इसके तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सुबह उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसे थम गई। मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं।  एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Read More….
France Terror Attack 2020: इस्लामिक आतंक के खिलाफ फ्रांस का महायुद्ध शुरू, ये महाशक्तियां आई साथ….
France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….

Share this story