BJP को करारा झटका! बिहार के कद्दावर नेता सुधीर कुमार शर्मा ने थामा जन सुराज का झंडा, प्रशांत किशोर को मिली बड़ी मजबूती
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, नेताओं के दलबदल का खेल भी शुरू हो गया है। भाजपा के पुराने और कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार शर्मा शुक्रवार (01 अगस्त, 2025) को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। उनके साथ कई जिलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह और संस्थापक प्रशांत किशोर ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने भाजपा से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर भी निशाना साधा।
'अब लोग मेरे रंग की नकल कर रहे हैं'
दरअसल, जदयू ने चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा से एक पीले रंग की बस मंगवाई है। इसका रंग पीला है, इसलिए प्रशांत किशोर ने इसे लेकर कहा कि अब लोग मेरे रंग की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार मेरी पार्टी के प्रतीकात्मक रंग की गाड़ी में यात्रा करेंगे, लेकिन अगर नीतीश कुमार पीले रथ में यात्रा करते हैं, तो लोग समझेंगे कि नीतीश कुमार ने भी मान लिया है कि जेडीयू का भविष्य जन सुराज है। मैंने पहले भी कहा है कि नवंबर के बाद जेडीयू के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है, उनका घर जन सुराज ही होगा।"
तेज प्रताप के बारे में पीके ने क्या कहा?
दूसरी ओर, तेज प्रताप यादव इन दिनों पीली टोपी पहनकर घूम रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि पीला रंग विष्णु का है, इसलिए हमने पीला रंग चुना। इस्लाम में भी पीले रंग का विशेष महत्व है। सभी को पीले रंग में रंगना पड़ता है, लेकिन हर पीला रंग सोना नहीं बन जाता। अब गाँव-गाँव में लोग पीले रंग का मतलब जन सुराज पार्टी समझ रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म में युद्ध में घायल व्यक्ति पर हमला नहीं किया जाता। हमने दिलीप जायसवाल पर दो आरोप लगाए, यानी दो तीर मारे गए, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। अब वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अब अगली कतार में मंगल पांडे और सम्राट चौधरी हैं, तो रुकिए, ये दोनों भी इंतजार कर रहे हैं।

