अब आपकी बिना अनुमति के ग्रुप एडमिन नहीं जोड़ पायेगा ग्रुप में
जयपुर। हाल ही में वाट्सअप की ओर से लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आयी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि अब कोई भी वाट्सअप ग्रुप एडमिन आपकों बिना आपकी इजाजत के ग्रुप में एड नहीं कर पायेगा। इसके लिए इसके लिए वाट्सअप ने भारत में ग्रुप मेंबर्स से जुड़ा एक प्राइवेसी सेंटिग्स लॉन्च कर दिया है।
इस फीचर की मदद से ग्रुप मेंबर्स को यह सुविधा मिलेगी कि कोई भी ग्रुप एडमिन आपकों ग्रुप में जोड़ या नहीं। इस बात को आप तय करोगें कि आप उस ग्रुप से जुड़ना चाहते हो या नहीं। इस नये फिचर को ग्रुप मेंबर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। इस फिचर की सुविधा वाट्सअप को अपडेट करने के साथ ही सभी यूजर्स को मिल जायेगा।
बताया गया है कि इस फिचर के आ जाने के बाद यूजर जिस ग्रुप में जुड़ना चाहता है उस ग्रुप एडमिन को इन्विटेशन देगा जिसके बाद ग्रुप एडमिन को उस यूजर को 72 दिनों के अंदर कभी भी उस ग्रुप से जोड़ सकता है।
72 दिनों के बाद यह सुविधा स्वत: ही बंद हो जायेगी। यदि इसके बाद कोई एडमिन मेंबर्स को जोड़ना चाहता है,तो उसे इसके लिए दोबारा अनुमति लेनी पड़ेगी। यह फिचर उन यूजर्स के लिए सुविधाजनक होगा जिन्हें कोई भी ग्रुप एडमिन उनकी बिना अनुमति के ग्रुप में जोड़ लेता है।
इसके अलावा भी कई बार ऐसा होता है कि कई यूजर्स ग्रुप के मैसेज से परेशान होकर ग्रुप से हट जाता है लेकिन फिर से कोई एडमिन उनकों ग्रुप में एड कर लेता है। एक वाट्सअप सर्वे की फरवरी 2017 की रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया है कि भारत में हर महिने में लगभग 20 करोड़ यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।