माधुरी दीक्षित के अंदाज में नजर आई शिल्पा शिंदे, गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान का प्रोमो आउट
छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे जल्द ही वापसी करने वाली है। जी हां आपको बता दें कि अब शिल्पा शिंदे एक नए टीवी शो में दिखाई देने वाली है जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। शिल्पा शिंदे के इस नए टीवी शो का नाम गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान है। इस शो के प्रोमो में शिल्पा शिंदे बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के अंदाज में नजर आ रही है। जो उनकी फिल्म हम आपके हैं कौन का सबसे मशहूर सीन है। उनके इस सीन की कॉपी एक बार नहीं कई बार की गई है। शिल्पा शिंदे का माधुरी अवतार काफी पसंद किया जा रहा है।
अगर हम बात करें गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के प्रोमो की तो इसमे शिल्पा शिंदे और संकेत भोंसले माधुरी दीक्षित और सलमान खान के आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट करते हुए नजर आ रहे है। जिसमे शिल्पा जहां माधुरी और संकेत सलमान खान के रोल में नजर आए है। इस लुक में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे है। इन दोनों के बीच की नोंकझोंक भी दिखाई दे रही है।
जैसे ही गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान का प्रोमो सामने आया शिल्पा शिंदे के फैंस उनके इस शो का इंतजार करने लगे। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के इस प्रोमो को चैनल स्टार भारत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे साथ कैप्शन में लिखा कि, शिल्पा शिंदे और डॉक्टर संकेत भोंसले दोनों अपने फैंस के लिए ला रहे हैं हंसी का जोरदार धमाका, जो बोरडम को चुटकी में दूर कर देगा।
साथ ही ये भी बताया गया है कि गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान कब और किस समय से प्रसारित किया जाएगा। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान शो 31 अगस्त से रात 8 बजे स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा। जिसमे आपको शिल्पा शिंदे के अलावा सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।
शबाना आजमी की फिल्म ‘मी रक्सम’ के ट्रेलर को देखते ही इस नेता ने देखते ही दी बधाई
विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी मार्कशीट, साइंस और मैथ्स में मिले इतने नंबर
सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स के साथ हो रहा दुर्व्यवहार

