Shanaya Kapoor: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा संजय कपूर की बेटी शनाया का डांस वीडियो
बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार किड्स है जो अक्सर चर्चा में बने रहते है। इसी लिस्ट में अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी शामिल है। शनाया कपूर अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। अब इन दिनों शनाया कपूर अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जिसको खुद शनाया कपूर की मां और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर शेयर किया है। इस वीडियो में शनाया कपूर अंग्रेजी गाने पर जमकर थरकते हुए नजर आ रही है। शनाया कपूर के डांस स्टेप प्रभावित करने वाले है। अगर हम बात करें शनाया कपूर के लुक की तो वो इसमे ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। शनाया अपने डांस ट्रेनर के साथ अमेरिकन सिंगर कैमिला कबेलो के गाने पर किलर डांस मूव्स करती दिख रही हैं। शनाया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। अब तक ढेर सारे लोग इस वीडियो को देख चुके है। वहीं कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। जिससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।
https://www.instagram.com/p/CJ8d-uWlkoE/?utm_source=ig_embed
महीप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, उसने ये अपनी मां से सीखा है। इससे पहले भी शनाया कपूर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कुछ समय पहली ही शनाया ने बेली डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। शनाया कपूर भी अपने पिता और कजिन बहनों की तरफ बॉलीवुड में कदम रखने वाली है। जिसकी तैयारी वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरू करेंगी। लेकिन इससे पहले शनाया कपूर ने अपनी कजिन बहन जाह्ववी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।
2021 Lohri Special Song: लो आ गई लोहरी वे…लोहरी स्पेशल बॉलीवुड सॉन्ग
Master Twitter Review: सोशल मीडिया पर फैंस ने विजय की फिल्म मास्टर को बताया एंटरटेनमेंट का बाप