Sajid Khan: यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद बढ़ी साजिद खान की मुश्किलें
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर साजिद खान के खिलाफ कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं साजिद खान के खिलाफ कई महिलाओं ने खुलकर सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए हैरान करने वाला खुलासा किया है। जिसकी वजह से साजिद खान की मुश्किलें कम होने की बजाए और बढ़ गई है। बीते दिन ही साजिद खान पर जिया खान की बहन ने डायरेक्टर पर जिया का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर खुलकर आरोप लगाया था। जिया खान की बहन ने साजिद खान और जिया के वाक्ये के बारे में बताया था कि कैसे साजिद ने उनकी बहन का यौन उत्पीड़न किया था। जिस वक्त जिया खान के साथ ये वाक्या हुआ उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल की थी। हालांकि साजिद खान पर महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद खुद साजिद की बहन फराह खान ने भी उससे दूरी बना ली है। अब इस पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इस बारे में कहा कि, हमने साजिद खान को समन किया था ताकि वह विवाद पर अपना स्पष्टीकरण दें सके लेकिन वह नहीं आए। अशोक पंडित ने कहा कि उन्होंने फिर से साजिद को बुलाया। उनका कहना है कि साजिद खान यहां पर आए और उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अगर फिर से फिल्म यूनियन के हजारों वकर्स का निणर्य होता है कि मीटू के आरोपी के साथ काम नहीं करना है तो वो इस बारे में कुछ नहीं कर सकते है। वैसे आपको बता दें कि जिस तरह से साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है उससे तो ये मुश्किल ही है कि साजिद खान के साथ फिर शायद ही कोई काम करें। साजिद खान के खिलाफ करीब 7 से 8 महिलाओं ने खुले तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।