Maha shivaratri 2021: 11 मार्च को है महाशिवरात्रि पर्व, जानिए निशिता काल
हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक इस साल यानी 2021 में महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च को शिव योग में मनाया जाएगा। इस दिन शिव योग का निर्माण होने से महाशिवरात्रि के पूर्व का महत्व बढ़ जाता हैं इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता हैं भोलेनाथ की पूजा से सभी तरह की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं भगवान शिव की पूजा कई तरह के कष्टों को दूर करने वाली मानी जाती हैं तो आज हम आपको महाशिवरात्रि का निशिता काल बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आपको बता दें कि शिवरात्रि पर इस बार कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा हैं पंचांग के मुताबिक 11 मार्च 2021 दिन गुरुवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि हैं इस तिथि पर ही महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। 11 मार्च की चतुर्दशी तिथि दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगी। 12 मार्च को चतुर्दशी तिथि का समापन दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा।
जानिए महाशिवरात्रि पर निशिता काल—
इस बार निशिता काल में पूजा का शुभ मुहूर्त 12 मार्च को प्रात: 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक बना हुआ है। इसकी अवधि 48 मिनट तक रहेगी। वही महाशिवरात्रि व्रत का पारण समय 6 बजकर 6 मिनट से 15 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
जानिए पूजन का मुहूर्त—
महाशिवरात्रि की पूजा चार प्रहर में की जाती हैं चार प्रहर में विशेष मुहूर्त में पूजा करने से इस पर्व का पूर्ण लाभ जातक को प्राप्त होता हैं।
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय— 11 मार्च को सायं 6 बजकर 27 मिनट से रात्रि 9 बजकर 29 मिनट तक।
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय— 12 मार्च को रात्रि 9 बजकर 31 मिनट से प्रात: 3 बजकर 32 मिनट तक।
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय— 12 मार्च को प्रात: 12 बजकर 31 मिनट से प्रात: 3 बजकर 32 मिनट।
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय— 12 मार्च को प्रात: 3 बजकर 32 निमट से 6 बजकर 34 मिनट तक


