Holika dahan and holi festival: कब है होलिका दहन और होली का पर्व, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व
हिंदू धर्म में होली के त्योहार को खास माना जाता हैं यह पर्व खुशियों और उमंगों से भरा होता हैं। होली के आते ही चारों ओर खुशियों का माहौल बिखर जाता हैं यह पर्व आपसी गिले शिकवे भुलाकर गले लगने का त्योहार हैं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक होली का पर्व दो दिनों तक मनाया जाता हैं पहले दिन होलिका दहन किया जाता हैं
पचांग के मुताबिक फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता हैं ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती हैं इस साल होलिका दहन 28 मार्च और होली का त्योहार 29 मार्च को हैं वही पंचांग के मुताबिक होली से आठ दिन पहले होलाष्टक आरंभ हो जाते हैं इस साल होलाष्टक 21 मार्च से शुरू हो जाएगा।
होलाष्टक 21 मार्च से शुरू होगा और 28 मार्च को होलिका दहन पर इसका समापन हो जाएगा। मान्यता है कि होलाष्टक में आठ दिनों तक शादी विवाह जैसे मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
वही पंचांग के मुताबिक होलिका दहन 28 मार्च दिन रविवार को पूर्णिमा की तिथि में किया जाएगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
वही होलिका दहन के अगले दिन ही रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण रंगों से होली मनाते थे, इसलिए होली का पर्व रंगों के रूप में लोकप्रिय हुआ। वे वृंदावन और गोकुल में अपने साथियों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाते थे। होली इस साल 29 मार्च 2021 दिन सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा।

