व्यक्ति के वजन को तय करता है खाने की प्लेट का रंग
जयपुर। कहा जाता है कि इंसान के वजन का खाने की मात्रा तय करती है। लेकिन एक नये अध्ययन के बाद इस बात का खुलासा हुआ है खाने की मात्रा के साथ प्लेट का रंग भी तय करता है लोगों के वजन को। वैज्ञानिक बताते है कि एक रिसर्च में पाया गया कि आपकी प्लेट का रंग आपके वजन को संतुलित रख सकता है।
अध्ययन में चौकाने वाली बात सामने आयी कि शायद ही कोई व्यक्ति खाते समय प्लेट के रंग की ओर ध्यान दे पाता है। एक तरह से ये बात तो सही ही है कि कोई भी व्यक्ति खाना खाते समय प्लेट के रंग की ओर ध्यान नहीं देता है। वो ये देखता है कि क्या खाना बना है और कितना खाना, खाना है।
लेकिन अध्ययन के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि यदि आपकी खाने की प्लेट का रंग हल्का है,तो लोग अपनी क्षमता से ज्यादा खाना खाने लगते हैं। इसी के विपरीत यदि आप चटक रंग की प्लेट में खाना खाते है, तो आपका पेट जल्दी भर जाता है और कम खाना खा पाते हैं।
इसके पीछे वैज्ञानिकों अपने तर्क दिये है कि चटक रंग के बर्तन में खाना खाने से दिमाद जल्दी संतुष्ट हो जाता है। इसलिए हम कम खाने से ही संतुष्ट हो जाते है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हल्के रंग के बर्तन मे दिमाग में संतुष्टि पैदा करने की क्षमता नहीं पायी जाती है।
यही कारण है कि हम ऐसे बर्तनों में ज्यादा खाना खा जाते हैं। तभी तो चटक रंग बर्तन में खाना खाने वाला व्यक्ति, हल्के रंग के बर्तन में खाना खाने वाले व्यक्ति का वजन अधिक होता है। वैज्ञानिक बताते है कि चटक रंग में भी नीले रंग के बर्तन को सबसे बढ़िया माना जाता है। उनके अनुसार जो लोग वजन पर नियंत्रण करना चाहते है मध्यम नीले रंग के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।