अगर आपकों भी आती गंध का पता लगाने में दिक्कत, तो हो सकती है बीमारी
जयपुर। व्यक्ति में कई प्रकार की क्षमता पायी जाती है, जो उसे अन्य जीवों से अलग रखती है। मनुष्य में ऐसी कई खुबिया पायी जाती है, तभी तो मनुष्य को पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान जीव माना जाता है। लेकिन मनुष्य में भी कई लोग ऐसे होते है जिनमें कई क्षमताएं कमजोर होती है।
कहा जाता है कि मनुष्य की इन्हीें क्षमताओं में सुंघने की क्षमता भी होती है। कहा जाता है कि मनुष्य एक बार किसी चीज की खुशबु सूंघ लेता है, तो उसको आसानी से नहीं भूलता है। लेकिन हाल ही में किये एक अध्ययन के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि मनुष्य में सुंघने की क्षमता का कमजोर होना, अल्जाइमर बीमारी के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं।
इसका पता लगाने के लिए मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में 183 लोगों पर एक शोध किया गया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि किसी गंध का याद न रख पाना या इसकी शक्ति का कमजोर पड़ना अल्जाइमर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
कहा जाता है कि अल्जाइमर बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि ये मनुष्य के मस्तिष्क को पूरी तरह से बीमार कर देती है। ये एक प्रकार की लाइलाज बीमारी मानी जाती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ऐसी बीमारी होती है कि इसका पता व्यक्ति के 50 से 60 साल के होने के बाद ही चलता है।
इस स्थिति में तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। डॉ. अल्बर्स इसके बारे में कहते है कि ये कोई याददाश्त जाना नहीं होता है। वरन इसे याददाश्त जाने की शुरूआत कह सकते हैं।