Farhan Akhtar Birthday: निर्देशन, अभिनय और गायकी में सफल रहे हैं फरहान अख्तर, पहली ही फिल्म को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, डायरेक्टर, सिंगर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर का जन्मदिन है। आज यानी 9 जनवरी को फरहान अख्तर ने अपनी जिदंगी के 47 साल पूरे कर लिए है। फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र मुंबई में हुआ था। फरहान अख्तर बॉलीवुड के आलराउंडर माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में रहकर कई फील्ड में काम किया है। अभिनय से लेकर सिंगिंग और डायरेक्शन तक में उन्होंने कमाल किया और अपनी प्रतिभा से लोगों को रूबरू करवाया है। आज फरहान अख्तर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिदंगी के कुछ अहम बाते बताने जा रहे है।
फरहान अख्तर ने महज 17 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना खुरू कर दिया था। फरहान अख्तर ने साल 1991 में रिलीज फिल्म लम्हे में यश चोपडा के असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में नजर आए थे। फिल्म रिलीज के बाद हिट हुई थी। इसके बाद साल 2001 में फरहान अख्तर ने फिल्म दिल चाहता है से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरूआत की।
उनकी ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई और इसको राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। आज भी लोग फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है को काफी पसंद करते है। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना नजर आए थे। दिल चाहता है कि आपार सफलता के बाद फरहान ने लक्ष्य का निर्देशन किया फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी।
इसके बाद सल 2008 में उनकी फिल्म रॉक आन रिलीज हुई। रॉक आन से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत की। फरहान अख्तर के करियर को उड़ान मिल गई। उन्होंने के बाद एक कई कई फिल्मों में काम किया है जिसमे जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में काम किया। आज भी फरहान अख्तर बतौर अभिनेता और डायरेक्टर काम कर रहे है। आने वाले दिनों में वो कई फिल्मों में नजर आने वाले है।
अगर हम फरहान अख्तर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अधूना से शादी की थी। लेकिन उनका कुछ सालों पहले ही तलाक हो गया है। अधूना से तलाक के बाद फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे है। इन दोनों को अक्सर एक साथ्ज्ञ देखा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व पत्नी अधूना से से फरहान अख्तर के दो बेटियां है शाक्या और अकीरा।

