तमाश के बाद तीन साल बाद साथ नजर आए रणबीर और दीपिका, ठहर गई निगाहें
ये तो आप जानते होंगे कि एक समय था जब अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे पर जान छिड़ते थे। उस समय दोनों के प्यार के किस्से अक्सर सुनाई पड़ते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और उनकी ये फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया था।
रणबीर और दीपिका आखिरी बार फिल्म तमाश में दिखाई दिए थे। इसके बाद से शायद ही ऐसा कोई मौका हो जब दोनों साथ नजर आए। लेकिन हाल ही में हुए एक फैशन शो के दौरान दोनों ने साथ आकर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मिजवां 2018 में ये एक्स कपल साथ आए।
सालों बाद दोनों को इस तरह देखना उनके फैंस के लिए काफी खुशी की बात थी। वैसे कुछ भी कहो पूरे तीन साल बाद दोनों की जोड़ी ने रैंप पर कहर ढा दिया।
मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी के इस शो के लिए दोनों रैंप पर उतरे तो इन दोनों के ही फैंस इस खूबसूरत लम्हे को कैमरे में कैद कर लेना चाहते थे। खैर आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संजू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं वहीं दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं।