भारत में इन पांच अलग रूपों में नजर आएंगे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं अब तों दोनों के सगाई करने की भी खबरें आने लगी हैं जी हां आई खबरों में ये कहा जा रहा है कि निक प्रियंका चोपड़ा से सगाई करने के लिए ही भारत आए हैं। खैर इससे इतर अगर हम बात करें प्रियंका की आने वाली फिल्म की तो वो सलमान खान के साथ भारत में नजर आने वाली है। अली अब्बास जफर की ये फिल्म कोरियन फिल्म एन ओड टु माय फादर पर आधारित होगी। इस फिल्म में प्रियंका और सलामन के 1947 से 2000 तक की कहानी होने वाली है। जिसके लिए दोनों ही कलाकारों को अपने लुक और उम्र के साथ दिखाया जाएगा। आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म मैंने प्यार किया के समय के लुक में नजर आएंगे वहीं प्रियंका भी फिल्म के कुछ हिस्सो में कम उम्र की नजर आएंगी।
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कहा है कि, सलमान की ही तरह प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म में 5 अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में उनकी उम्र 28 से 60 साल के बीच तक दिखाई जाएगी, जबकि सलमान खान 25 से 65 साल की उम्र तक नजर आएंगे। आपको बता दें कि सलमान खान के लिए इस फिल्म में एज रिडक्शन टेक्नीक का यूज किया जाएगा। फिल्म में सलमान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।