Sonu Sood: UNDP ने सोनू सूद को किया सम्मानित तो प्रियंका ने दी बधाई
मशहूर अभिनेता सोनू सूद आज काफी समय से लगातार लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे है। अब तक सोनू सूद ने न जाने कितने लोगों की मदद की है इसके बारे में कोई साफ आंकड़ा नहीं है। लेकिन अभिनेता के इस काम की तारीफ आज पूरा देश कर रहा है। अब तक सोनू सूद ने लोगों की अलग अलग तरह से मदद की है। अब हाल ही में एक बार फिर से अभिनेता ने ऐसा काम किया है जिससे सुनने के बाद आप उनकी दरियादिली की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आज पूरा देश अभिनेता के कामों की तारीफ कर रहा है। अभिनेता सोनू सूद को हाल ही में ‘एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि सोनू सूद को ये सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने दिया है। सोनू सूद को इसके लिए कई लोगों ने बधाई दी हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोनू सूद को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा कि, बधाई, सोनू सूद। आप इसके हकदार थे। आप लगातार भगवान का काम कर रहे है और यह बहुत प्रेरणादायक है। इसके अलावा प्रियंका ने सोनू सूद को उनके काम का शुक्रिया कहा है। वहीं अभिनेता सोनू सूद ने भी प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, आपके हौसला बढ़ाने वाले शब्दों के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा। आप लाखों लोगों की प्रेरणा हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। दुनिया को मोटिवेट करते रहिए क्योंकि आप एक सच्ची हीरो हैं। खूब सारा प्यार। सोनू सूद ने एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए कहा था कि, यह दुलर्भ अवॉर्ड है।
Thank u so much for your encouraging words @priyankachopra .You are an inspiration for millions.. and I am one of them. Keep motivating the world because you are our true hero. Loads of love https://t.co/fapGxV6DC3
— sonu sood (@SonuSood) September 30, 2020
संयुक्त राष्ट्र की मान्यता बहुत ही स्पेशल है। मैंने वो किया, जो मैं अपने तरीके से थोड़ा बहुत कर सकता था। सोनू सूद ने लोगों की मदद की शुरूआत लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को घर पहुंचाने से शुरू की थी। इसके बाद अब सोनू ने लोगों के रहने और रोजगार के लिए इंतजाम किया और कई बच्चों की पढ़ाई के लिए भी काम कर रहे है।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, कुछ दिनों पहले हुई थी पैर की सर्जरी
Akshat Utkarsh Dies: सुशांत के बाद अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत की आई खबर, परिवार को हत्या का शक
Drugs Probe: दीपिका, सारा और अनुराग सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को