शादी के बाद छोटे परदे की बहू रूबीना दिलाइक की आई पहली तस्वीर
छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री रूबीना दिलाइक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध जाएंगी, दोनों ने 21 जून को सात फेरे लिए। दोनों की शादी शिमला की हसनी वादियों में हुई। अभिनव और रुबीना एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने इस रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया। शादी के बाद रूबीना की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो बेहद साधारण लुक में नजर आ रही है। उन्होंने यहां लाल रंग का कुर्ता पहन रखा है इसके साथ उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगाई हुई हैं जो उनपर काफी सूट कर रहा है। उनके साथ इस तस्वीर में और भी लोग नजर आ रहे हैं। कुछ भी कहो रूबीना की ये तस्वीर बेहद प्यारी है।
रूबीना की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। उन्होंने अपनी शादी के दिन सफेद जोड़ा पहना हुआ हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही कुंदन की ज्वैलरी उनके इस जोड़े पर काफी जच रहा है। रूबीना की इन तस्वीरों से नजर हटाना बेहद मुश्किल है।
आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी काफी रोमांटिक है। एक बार अभिनव ने अपने दोस्त के घर हुए गणपति उत्सव के दौरान रुबीना को देखा था और उस फंक्शन के लिए रुबीना ने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। बस यही से उनके दिल में रूबीना के लिए प्यार शुरू हुआ और बात शादी तक पहुंच गई।