Farah Khan Birthday: एक आम इंसान की तरह संघर्ष करके बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर और डायरेक्टर बनी फराह खान
बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान का आज जन्मदिन है। फराह खान ने आज अपनी जिदंगी के 56 साल पूरे कर लिए है। फराह खान आज बॉलीवुड की एक टॉप कोरियोग्राफर्स की लिस्ट में आती है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े दिग्गज कलाकारों को अपने इशारों पर नचाया है। अब तक फराह खान ने करीब 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी है। हालांकि बॉलीवुड में टॉप पोजिशन पर पहुंचना अभिनेत्री के लिए आसान नहीं था। एक आम इंसान की तरह फराह खान को भी अपने करियर को सफल बनाने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। इस बात का जिक्र खुद कोरियोग्राफर ने अपने इंटरव्यूज में किए है। आज हम आपको फराह खान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है।
फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते है जो बी ग्रेड की फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करते थे। एक बार ए ग्रेड की फिल्मों को बनाने की कोशिश उन्होंने की थी। लेकिन उनकी फिल्म पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। नतीजा फराह खान के पिता कर्ज में डूब गए। उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।

इस खास इंटरव्यू में फराह खान ने इस बात का जिक्र भी किया था कि एक फिल्म के फ्लॉप हो जाने की वजह से उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इससे उबरने में उनको करीब 15 साल लग गए थे। फराह खान ने बातचीत में बताया था कि उनके बचपन शुरूआत के 5 सालों तक अच्छा था। लेकिन एक ग्रेड की फिल्म के फ्लॉप हो जोन की वजह से रातोंरात वो गरीब हो गए। इसके बाद हमने लगभग 15 सालों तक स्ट्रगल किया था।
फराह ने बताया था कि, कुछ समय बाद उनके पिता की तबीयत खराब होने लगी और इसकी वजह से उनका निधन भी हो गया था। पिता के निधन के बाद फराह ने घर की जिम्मेदारी संभालना शुरू कर दिया। वो फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करने लगी। इसके अलावा वो स्टार्स को डांस के नए नए स्टेप भी सिखती थी। इसके बाद फराह खान को उनका पहला गाना कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। साल 1993 में रिलीज फिल्म जो जीता वही सिंकदर को कोरियोग्राफर मास्टर सरोज खान ने छोड़ दिया था ऐसे मे इस फिल्म का गाना पहला नशा को कोरियोग्राफ करने का मौका फराह खान को मिला।
फिल्म रिलीज हुई और ये गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद से फराह खान का के सफल करियर की शुरूआत हुई। फराह खान ने इसके बाद से आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक के बाद एक कई गानों को कोरियोग्राफ करने लगी। फिल्म कभी हां कभी ना के गाने के दौरान फराह की दोस्ती शाहरूख खान से हो गई। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे से वादा किया था कि जब मौका मिलेगा तो एक साथ काम करेंगे।
शाहरूख खान और फराह खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है। हालांकि एक बार फराह ने कहा था कि वो बचपन से डायरेक्टर बनना चाहती थी फराह ने अपने इस सपने को भी पूरा किया। उन्होंने कई फिल्मों का निमार्ण और निर्देशन किया है। जिसमे ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और तीस मार खान जैसी शामिल है।

