क्या दीपिका पादुकोण ने जेएनयू प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए ली थी इतनी मोटी रकम
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों मे से एक दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण अपने एक पुराने विवाद की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। गौरतलब है कि इस साल की शुरूआत में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक की रिलीज से पहले जेएनयू के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी। जब पूरा देश सीएए के खिलाफ विरोध कर रहा था। उसी में से एक प्रदर्शन दिल्ली के जेएनयू में हो रहा था। जिसमे दीपिका पादुकोण भी शामिल हो गई थी। उस वक्त दीपिका पादुकोण को इसके लिए काफी ट्रोल किया गया था और कई तरह की बातें भी सामने आई थी। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ट्वीट करके अभिनेत्री की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की मांग भी की थी। काफी विरोध के बाद ये विवाद तो शांत हो गया था लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अब इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिससे ये विवाद फिर से जन्म ले रहा है। हाल ही में एक पूर्व रॉ आफिसर एनके सूद ने दीपिका पादुकोण को आरोप लगाया है कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी के कहने पर जेएनयू प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। जिसके लिए दीपिका पादुकोण को 5 करोड़ रूपए दिए गए थे। इस आरोप के बाद जेएनयू मामला फिर से पनपने लगा है। कई लोगों ने इस मामले में अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस ट्वीट पर रट्वीट करते हुए कहा कि, बॉलीवुड को लेकर इस तरह की झूठी खबरें और बाते फैलाई जाती है। हम एक जनता के तौर पर इस पर यकीन क्यों कर लेते है। चाहे वे बात कितनी ही फिजूल और अश्लील ही क्यों ना हो। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के इस ट्वीट से ये जाहिर होता है कि वो इस बात पर विश्वास नहीं करती है। वहीं दीपिका पादुकोण की इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बॉलीवुड के इन अभिनेताओं की बॉडी देखकर चकरा जाएगा आपको दिमाग
ये है बॉलीवुड की सबसे बेमेल जोड़ी, दर्शकों ने बिल्कुल नहीं किया पसंद
आखिर क्यों कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना