MS Dhoni को टीम इंडिया में आखिर क्यों चुना गया था? पूर्व चयनकर्ता ने किया खुलासा
जयपुरस्पोर्ट्स डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया यही नहीं उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी 20विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते थे।
कंगारुओं के खिलाफ गेंद नहीं बल्ले से Jasprit Bumrah ने दिखाया जलवा, हर कोई हुआ नतमस्तक
पर यह बहुत कम लोगों को पता है कि महेंद्र सिंह धोनी को किन परिस्थितियों में भारतीय टीम में मौका दिया गया था। हाल ही में इसको लेकर पूर्व चयनकर्ता किरण मोरे ने भी बड़ा खुलासा किया है। 2004 में मुख्य चयनकर्ता रहे किरण मोरे ने खुलासा किया है कि बांग्लादेश दौरे के लिए किन परिस्थितियों में धोनी को टीम इँडिया में चुना गया था।
बता दें कि धोनी की आने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहुल द्रविड़ विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे थे। द्रविड़ ने 73 वनडे मैच में तब 71 कैच लिए थे जबकि 13 स्टंपिंग की थी। पर द्रविड़ को लेकर चयनकर्ताओं का मानना था कि इस खिलाड़ी पर भार काम किया जाए तो यह बल्लेबाजी पर फोकस सके। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी को तलाश गया जो आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम था।
Farmers Protest:हरभजन सिंह किसानों के समर्थन में, अब किया एक और ट्वीट
उसी वक्त में धोनी भारत ए की ओर से खेलते हुए केन्या दौरे पर सुर्खियों में आए थे।यही से भारतीय चयनकर्ता महेंद्र सिंह धोनी से प्रभावित हुए थे।मोरे ने साथ ही कहा कि, धोनी जिस तरह मैच को देखते थे, उसमें निश्चित ही कुछ विशेष था। हमने उन्हें केन्या दौरे के लिए भारत ए में चुना, जो उनके लिए अच्छा रहा। वहां उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए।इसके बाद ही धोनी की टीम इंडिया एंट्री हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में आकर बहुत ही सफल साबित हुए।
AUS vs IND: फिटनेस टेस्ट पास करने बाद भी Rohit Sharma के फैंस के लिए बुरी ख़बर


