Samachar Nama
×

Assam Election 2021: असम में क्या BJP को रोक पाएगा कांग्रेस का नया मोर्चा….

भारत में साल 2021 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां सियासी जमीन तैयार करने में लगी है। इस साल के पहले 6 महीनों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम चुनाव की तैयारियों पर नजर डालें तो यहां 19 जनवरी को विपक्षी
Assam Election 2021: असम में क्या BJP को रोक पाएगा कांग्रेस का नया मोर्चा….

भारत में साल 2021 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां सियासी जमीन तैयार करने में लगी है। इस साल के पहले 6 महीनों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम चुनाव की तैयारियों पर नजर डालें तो यहां 19 जनवरी को विपक्षी पार्टियों ने एक महागठबंधन बनाने का फैसला किया है। राजनीतिक दल महागठबंधन कर चुनाव में सफलता पाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बीजेपी के खिलाफ ऐसे गठबंधन अभी तक सफल नहीं रहे हैं।

Assam Election 2021: असम में क्या BJP को रोक पाएगा कांग्रेस का नया मोर्चा….झारखंड में हेमंत सोरेन सरकरा को अपवाद माना जाए तो असम के महागठबंधन में ऐसा क्या है? असम में कांग्रेस, वामपंथी दल CPI, CPM, बदरुद्दीन अजमल की AIUDF, भाकपा CPI(ML) और आंचलिक गण मोर्चा शामिल है। महागठंबधन के ऐलान पर असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि असम की दूसरी पार्टियों के लिए भी दरवाजा खुला है। लेकिन हमारा फोकस कांग्रेस और  AIUDF पर ज्यादा रहेगा। इसे कांग्रेस नीत गठबंधन कह सकते हैं।

Assam Election 2021: असम में क्या BJP को रोक पाएगा कांग्रेस का नया मोर्चा….

सवाल ये भी है कि ये साझेदारी कितनी कामयाब हो सकती है। असम विधानसभा में 126 सीटें है। असम में एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल हैं। सीएम सोनोवाल ने असम में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर खूप काम किया था। एक वक्त बीजेपी को खराब डिफेंडर माना जाता था। लेकिन अब ये तस्वीर बदली है। पार्टी ने गठबंधन करके सूबे की सियासत बचाई है। सियासी ताकत के मामले में पूर्वोत्तर में कोई पार्टी भाजपा के आसपास टिक नहीं पाती है। पूर्वोत्तर में होने जा रहे चुनावों में सीएए और एनआरसी एक बड़ा मुद्दा है। असम में CAA-NRC के विरोध से उपजी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। काग्रेस गठबंधन में शामिल होने से माना जा रहा है कि बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है।

Read More…
Farmers Protest Updates: गणंतत्र दिवस को क्या हो पाएगी किसान ट्रैक्टर रैली….
Joe Biden Inauguration: भारत-अमेरिका के कारोबारी रिश्तों पर क्या होगी बाइडेन की नीति…

Share this story