Samachar Nama
×

युवाओं की वह आवाज है जेन जी साइक्लोथोन यात्रा : जीतू पटवारी

युवाओं की वह आवाज है जेन जी साइक्लोथोन यात्रा : जीतू पटवारी
युवाओं की वह आवाज है जेन जी साइक्लोथोन यात्रा : जीतू पटवारी

इंदौर 14 जुलाई (आईएएनएस) कांग्रेस की मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर से दो दिवसीय जेन जी साइक्लोथोन यात्रा प्रारंभ की, विभिन्न पड़ावों से होती हुई यात्रा 15 जुलाई को भोपाल पहुँचेगी। यात्रा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदर्शन तक पटवारी ने कहा है कि आज सिर्फ़ एक नई सुबह नहीं, यह ऊर्जा से भरी हुई उस पीढ़ी के जागने का आह्वान है, जिसके कंधों पर हमारे मध्यप्रदेश का सार्थक और उज्ज्वल भविष्य टिका हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुई युवा स्वाभिमान जेन जी साइक्लोथोन यात्रा सिर्फ़ साइकिल यात्रा भी नहीं, एमपी के युवाओं की वह आवाज़ है जो अवसर चाहती है, सम्मान चाहती है। पटवारी ने आगे कहा कि पैडल सिर्फ़ साइकिल नहीं, निर्णायक बदलाव के भी चलें, रास्ते सिर्फ़ शहरों के नहीं, बेहतर भविष्य के भी खुलें! कदम सिर्फ हमारे नहीं, पूरे युवा मध्यप्रदेश के भी बढ़ें।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने युवा से कहा है कि इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें। आइए, अपने स्वाभिमान, अपने सपनों और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें, नया प्रदेश गढ़ें। जेन जी साइक्लोथोन यात्रा इंदौर से शुरू हुई है और आज का संहिता स्थान पर होती हुई बुधवार को भोपाल पहुंचेगी ।

--आईएएनएस

एसएनपी पीएम

Share this story

Tags