Samachar Nama
×

युवाओं के दम पर बंगाल में जीतेगी भाजपा: तेजस्वी सूर्या

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से कुशासन का राज चल रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
युवाओं के दम पर बंगाल में जीतेगी भाजपा: तेजस्वी सूर्या

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से कुशासन का राज चल रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में स्थिति ऐसी बन चुकी है कि युवा रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्य जाने के लिए बाध्य हो रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि मौजूदा सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यह पश्चिम बंगाल के लिए अफसोस की बात है कि न ही उद्योग आ पा रहे हैं और न ही निवेश हो पा रहा है। टीएमसी के राज में यहां पर भ्रष्टाचार और पेपर लीक आम हो चुका है। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए युवाओं की मांग है कि प्रदेश में नई सरकार आए, जो उनके भविष्य को संवारने का काम करे।

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि हमें पूरा विश्वास है कि युवाओं के दम पर इस बार प्रदेश में भाजपा जीत हासिल करेगी। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में महिला आरक्षण बिल विधायी सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। यह अभ्यर्थियों को एक आकांक्षा प्रदान करेगा। मौजूदा समय में वैसे भी कई महिलाएं देश के विकास की दिशा में अपनी तरफ से अमूल्य योगदान दे रही हैं।

वहीं, विधायी क्षेत्र में अगर हम महिलाओं को मौका देते हैं तो निश्चित तौर पर इससे लोकतंत्र की आत्मा को मजबूती मिलेगी। इस कदम से विकसित भारत के स्वप्न को भी एक नए पंख मिलेंगे।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति पश्चिम बंगाल में बनी हुई हुई है, उसे देखते हुए मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस बार के आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी का पत्ता साफ हो जाएगा। खासकर, अगर आप उत्तर बंगाल की बात करें, तो वहां पर आपको चौतरफा भाजपा की लहर देखने को मिलेगी।

--आईएएनएस

वीसी

Share this story

Tags