Samachar Nama
×

युवक-युवती ने तीन मंजिला मकान से लगाई छलांग, लड़के की मौत

नोएडा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शहर में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को लेकर चिंता और भी गहरा दी है। सेक्टर-22 स्थित एक तीन मंजिला मकान की छत से एक युवक और युवती के कूदने की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, 4 मई को सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-24 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

मृतक युवक की पहचान पुनीत पुत्र कृष्णपाल सिंह (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम उल्देपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों नोएडा में किराए पर रह रहे थे। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय दोनों छत पर मौजूद थे, जहां से उन्होंने छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए, जबकि युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी मानसिक दबाव जैसे संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share this story

Tags