छेड़खानी से भड़की युवती, रोड से पाइप उठाया और युवक की कर दी पिटाई, देखें वायरल Video
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती बीच सड़क पर एक युवक को पाइप से बेरहमी से पीटती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। आइए जानते हैं घटना के बारे में और।
क्या है पूरी कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणतंत्र दिवस की शाम को एक युवक को एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया। युवती की हरकतों से परेशान होकर युवती ने उसे प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा। युवक की पिटाई देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
युवक को प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा गया
सोमवार रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर एक युवक ने फुटपाथ पर सब्जी बेच रही युवती को परेशान किया, जिससे युवती नाराज हो गई। लड़की ने पास में पड़ा प्लास्टिक का पाइप उठाया और बीच सड़क पर ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन भीड़ के बावजूद लड़की युवक को पीटती रही।
पुलिस ने क्या कहा?
करीब 15 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सूचना पर पहुंची कोतवाल पुलिस ने मामले की पूछताछ की, युवक को हिरासत में लिया और थाने ले गई। पुलिस के पहुंचने के बाद राहगीरों की भीड़ तितर-बितर हुई। इस बारे में कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

