दुनिया ऐसे स्टंटमैन से भरी पड़ी है जो ऐसे खौफनाक स्टंट करते हैं जिन्हें देखकर रूह काँप जाती है। ये स्टंटमैन साइकिल या बाइक पर ऐसी जगहों पर खतरनाक स्टंट करते हैं जहाँ आमतौर पर लोग जाने से डरते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। आए दिन सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर ऐसा खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएँगी। यह स्टंट न सिर्फ एक एडवेंचर है बल्कि मौत को खुली चुनौती है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर सवार शख्स पहाड़ी से छलांग लगाता है और एकदम सही लैंडिंग के साथ आगे बढ़ता है। फिर वह उसी छलांग के साथ दोबारा नीचे आता है और फिर ऐसा करतब दिखाता है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस खतरनाक स्टंट को देखने के लिए पहाड़ी पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। शायद यह किसी प्रतियोगिता का हिस्सा था जिसमें स्टंटमैन को पहाड़ी पर अपनी बाइक चलानी थी। लोगों को भले ही शख्स की सटीक लैंडिंग पसंद आई हो, लेकिन स्टंट इतना खतरनाक था कि जरा सी चूक भी जानलेवा हो सकती थी। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की रूह कंपा दी है।
वीडियो को हज़ारों बार देखा जा चुका है
nullThis is a whole new level! ⚡️pic.twitter.com/3ZoBb1MAff
— Enezator (@Enezator) November 5, 2025
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Enezator यूज़रनेम से शेयर किया गया है। 23 सेकंड के इस वीडियो को 30,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।
वीडियो देखने के बाद किसी ने कहा, "यह स्टंट इंसानी साहस की हदें दिखाता है," तो किसी ने कहा, "हॉलीवुड स्टार भी बिना सुरक्षा सावधानियों के ऐसे खतरनाक सीन नहीं कर सकते।" एक यूज़र ने लिखा, "भाई, ये पागलपन है या चमत्कार? एक सेकंड की गलती और सब खत्म।" एक और यूज़र ने कमेंट किया, "इस आदमी का आत्मविश्वास और पूरा नियंत्रण कमाल का है।"

