Samachar Nama
×

योगी सरकार का तोहफा, 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का बढ़ा महंगाई भत्ता

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।
योगी सरकार का तोहफा, 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का बढ़ा महंगाई भत्ता

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी हो गया है, जो पहले 58 फीसदी था। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2026 के वेतन के साथ लागू किया जाएगा। चूंकि मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में पहुंचता है, इसलिए जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी यह कदम उठाया है और बढ़े हुए डीए का लाभ नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों और पेंशनर्स को भी मिलने की संभावना है।

हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि डीए में हुई यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के चार महीनों का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार की इस घोषणा से पहले तमिलनाडु, ओडिशा और बिहार सहित कई राज्यों ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की है।

सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है और इसके साथ ही महंगाई से भी राहत मिलने की संभावना है।

बता दें कि वित्त मंत्रालय ने 22 अप्रैल को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी, जिसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी किया गया।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने मई, जून और जुलाई 2026 के लिए बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया। भारतीय रेलवे ने भी 13 मई को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत दरों में 2 प्रतिशत की वृद्धि की।

--आईएएनएस

एएमटी/डीएससी

Share this story

Tags