Samachar Nama
×

योगी सरकार का नया एजेंडा, अब डिग्री कॉलेजों को दिलाई जाएगी राष्ट्रीय रैंकिंग

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नई पहचान दिलाने के बाद अब सरकार ने डिग्री कॉलेजों को भी उत्कृष्टता की दौड़ में शामिल करने की रणनीति तैयार कर ली है।
योगी सरकार का नया एजेंडा, अब डिग्री कॉलेजों को दिलाई जाएगी राष्ट्रीय रैंकिंग

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नई पहचान दिलाने के बाद अब सरकार ने डिग्री कॉलेजों को भी उत्कृष्टता की दौड़ में शामिल करने की रणनीति तैयार कर ली है।

इसके तहत प्रदेशभर के डिग्री कॉलेजों को नैक और अन्य राष्ट्रीय रैंकिंग दिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। सरकार की ओर से डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों की कार्यशालाएं आयोजित कर उन्हें गुणवत्ता सुधार और रैंकिंग प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इन कार्यशालाओं में कॉलेजों को रिसर्च कल्चर विकसित करने, डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और छात्र सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपाय बताए जा रहे हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विधानसभा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि योगी सरकार अब केवल विश्वविद्यालयों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना चाहती है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने, रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र संख्या बढ़ाने पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। कभी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय नैक रैंकिंग में बी और बी-प्लस ग्रेड तक सीमित रहते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष कार्यशालाओं और सुधार अभियानों का असर यह हुआ कि आज प्रदेश के सात विश्वविद्यालय ए प्‍लस प्‍लस ग्रेड हासिल कर चुके हैं, जबकि चार विश्वविद्यालय ए प्‍लस और दो विश्वविद्यालय ए ग्रेड में पहुंच चुके हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल सबसे अधिक विश्वविद्यालयों वाला राज्य नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का भी मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालय अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। पहले जहां क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का नाम तक नहीं होता था, वहीं अब प्रदेश के दो विश्वविद्यालय क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल हो चुके हैं, जबकि छह विश्वविद्यालय क्यूएस एशिया रैंकिंग में स्थान बना चुके हैं। इसके अलावा तीन विश्वविद्यालय यूजीसी ग्रेड-1 श्रेणी में भी पहुंच चुके हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share this story

Tags