Samachar Nama
×

यशवंतराव केलकर विद्यार्थी परिषद के संगठन शिल्‍पी हैं : सुनील आंबेकर

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली की ओर से आयोजित प्रो. यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर और पहलवान योगेश्वर दत्त ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील आंबेकर ने कहा कि केलकर विद्यार्थी परिषद के संगठन शिल्पी हैं।
यशवंतराव केलकर विद्यार्थी परिषद के संगठन शिल्‍पी हैं : सुनील आंबेकर

नई दिल्‍ली, 10 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली की ओर से आयोजित प्रो. यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर और पहलवान योगेश्वर दत्त ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील आंबेकर ने कहा कि केलकर विद्यार्थी परिषद के संगठन शिल्‍पी हैं।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रो. यशवंतराव केलकर विद्यार्थी परिषद के संगठन शिल्‍पी हैं। उन्‍होंने परिषद को एक कार्य पद्धति के आधार पर ढालने के प्रयास किया। यही एक कारण है कि इतने लंबे समय तक प्रतिभावान विद्यार्थी का संगठन विकसित किया। संघ की पद्धति के आधार पर विद्यार्थियों के बीच में ऐसा संगठन विशेषता है।

उन्‍होंने बताया कि यह केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है। इसी के निमित्त उनके जीवन के कई प्रकार के विषय और उनके संदेश, पुराने लोगों को उनका स्‍मरण और युवाओं के लिए उनकी प्रेरणा के उद्देश्‍य से मंचन का आयोजन किया गया था। यह आयोजन सार्थक भी रहा।

प्रो. यशवंतराव केलकर की जयंती पर पूर्व भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि इस आज के आयोजन के मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबोले थे और इस दौरान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। यशवंतराव केलकर की जीवनी प्रस्‍तुत की गई। जितने भी विद्यार्थी परिषद के छात्र थे, उन्‍होंने उनकी जीवनी को एक तरह से जिया है।

योगेश्वर दत्त ने कहा कि मैं लगभग एक घंटे से यह काम कर रहा हूं। मुझे अच्‍छा लगा कि कोई इंसान जमीनी स्‍तर से लेकर शिखर तक पहुंचता है। इसके बावजूद वह अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है। हमें केलकर जी के जीवन से प्रेरणा मिलती है। अगर हमारा कोई लक्ष्य है, तो हमें उसे हासिल करना चाहिए। उन्‍होंने समाज और विद्यार्थियों को जो दिशा दी है, वह प्रेरणादायक है।

उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता को उनके विचारों पर अमल करते हुए समाज में आगे बढ़ना चाहिए और देश को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share this story

Tags